Share this post with:
०- मानव सुथार को 7 विकेट
न्यू चंडीगढ़--भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी।
मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।
अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने मैच में 7 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में 599 मैचों में 186वीं जीत हासिल की है। भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। वेस्टइंडीज के नाम 592 मैचों में 185 जीत है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका भारत से आगे हैं।
भारत की पारी और 300 रन की जीत एशियाई टीमों में दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई। इससे बड़ी जीत केवल पाकिस्तान ने 2002 में लाहौर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी और 324 रन से दर्ज की थी।
अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले 2018 में भारत ने ही बेंगलुरु में पारी और 262 रन से हराया था।दूसरी पारी में अफगानिस्तान 112 रन पर सिमट गया। यह टेस्ट क्रिकेट में उसका तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम 2018 में भारत के खिलाफ 103 और 109 रन पर ऑलआउट हुई थी।
Share this post with:
06 Jun 2026 98 Views
09 Jun 2026 37 Views
09 Jun 2026 40 Views
08 Jun 2026 24 Views
08 Jun 2026 47 Views
08 Jun 2026 52 Views
08 Jun 2026 137 Views