Share this post with:
0-सीरीज के तीनों मैचों में महिलाओं की एंट्री फ्री, स्टेडियम के आसपास 8 जोन में होगी पार्किंग
रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को महिला क्रिकेट का नया अध्याय जुड़ेगा। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच आज शाम 7 बजे पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा।रायपुर में पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। दोनों टीमों के बीच पहली बाइलैटरल टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के आसपास पार्किंग के 8 जोन बनाए गए हैं। सीरीज के तीनों मैचों में महिलाओं को फ्री एंट्री मिलेगी।
रायपुर में अब तक पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो चुके हैं, लेकिन पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें 3 मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला मैच 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच यह पहली बाइलैटरल टी-20 सीरीज होगी। इसमें दोनों टीमें तीन मैच खेलेंगी। इस सीरीज में खिलाडिय़ों को टी-20 फॉर्मेट में अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह है।
Share this post with:
16 Oct 2026 8 Views
16 Oct 2026 5 Views
16 Oct 2026 8 Views
14 Oct 2026 25 Views
13 Oct 2026 19 Views
12 Oct 2026 267 Views