Share this post with:
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार देर रात जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के निवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई है। हालांकि छापेमारी के पीछे के कारणों को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। दिल्ली और रायपुर से पहुंचे अधिकारियों ने दो अलग-अलग वाहनों में आकर यह कार्रवाई की, जो रात करीब 11 बजे शुरू होकर एक बजे तक चली। छापे की कार्रवाई की गोपनीयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं थी। टीम ने पूरी जांच चुपचाप पूरी की और निर्धारित समय के भीतर लौट गई।
मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी टीम ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के भानुप्रतापपुर के बाजार पारा स्थित निवास और दल्लीराजहरा रोड स्थित कार्यालय को एक साथ खंगाला। छापेमारी के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकार्ड और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस की गहन जांच की गई। बताया जा रहा है कि जांच के बाद टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ प्रिंटर सहित अन्य उपकरण भी अपने साथ ले गई है। अरविंद साहू क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े माइंस ठेकेदार हैं और नीको जायसवाल ग्रुप की खदानों में ठेका कार्य से जुड़े हुए हैं।
Share this post with:
02 May 2026 14 Views
02 May 2026 12 Views
02 May 2026 57 Views
30 Apr 2026 36 Views