CNIN News Network

भानुप्रतापपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की हुई मौत

18 Oct 2026   5 Views

भानुप्रतापपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की हुई मौत

Share this post with:

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंडरीपानी के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 13 वर्षीय बालक अमन कुलदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
भानुप्रतापपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अंतागढ़ से रायपुर की ओर जा रही यात्री ट्रेन जब पंडरीपानी गांव के पास से गुजर रही थी, उसी दौरान बालक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसे बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंडरीपानी में राम सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 03 बजे तक अमन को अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था। इसके बाद वह किन परिस्थितियों में रेलवे पटरी तक पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web