CNIN News Network

भानपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की हुई मौत

22 Sep 2026   9 Views

भानपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की हुई मौत

Share this post with:

जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव में फुट्टू निकालने जा रही एक 12 वर्षीय बच्ची करेंट की चपेट में आ गई। इस घटना में जहां बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना में भानपुरी थाना क्षेत्र के ही करईपारा में रहने वाला वृद्ध सामूराम 50 वर्ष नदी को पार करके अपने खेत जा रहा था कि गहराई में जाने से डूब गया। इस घटना में वृद्ध की मौत हो गई। गाय चराने आये ग्रामीण ने वृद्ध के शव को देखने के बाद पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी। जहां शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
भानपुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनियागांव में रहने वाली 12 वर्षीय लेमाशी फुट्टू निकालने के लिए खेत की ओर जा रही थी कि अचानक खेत में लगे तार में करेंट को लगाया गया था, जिससे कि किसी भी तरह से कोई जानवर अंदर न आ सके और खेत सुरक्षित रहे। मगर जानवर तो नही लेकिन बच्ची उस तार की चपेट में आ गई। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के डमरू ने बच्ची को देखने के बाद आसपास के लोगों के साथ ही बच्ची के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को निकालते हुए पीएम के लिए भेजा, वहीं मामले की जांच कर रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web