CNIN News Network

भाठागांव बस स्टैंड के पास 5.448 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

03 Oct 2026   13 Views

भाठागांव बस स्टैंड के पास 5.448 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

रायपुर। भाठागांव बस स्टैंड के पास से एक युवक को टिकरापारा पुलिस ने कल 5.448 किलो के साथ गिरफ्तार किया। जप्त गांजे की कीमत लगभग 2.7 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी का नाम सामू माड़ी निवासी टोंडापाली ओडिशा है। 
टिकरापारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड सुलभ के पास एक व्यक्ति काले रंग के ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर टीम ने बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सामू माड़ी 40, निवासी ग्राम टोंडापाली मलकानगिरी ओडिशा का होना बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे ट्रॉली बैग से गांजे का पैकेट बरामद किया गया जिसका वजन 5.448 किलो था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web