Share this post with:
रायपुर। भाठागांव के नए सब्जी बाजार में सब्जी व्यापारियों ने दुकान आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नगर निगम मुख्यालय का घेराव करते हुए एक ही परिवार के तीन-तीन या चार-चार सदस्यों को स्थान आवंटित करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूर्व आवंटन निरस्त कर पारदर्शी तरीके से दोबारा दुकान आवंटित करने की मांग की।
व्यापारियों ने निगम आयुक्त को दिए आवेदन में बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक-61 के भाठागांव में नए सब्जी बाजार के दुकान/स्थान आवंटन को लेकर स्थानीय सब्जी व्यापारियों और वार्डवासियों में नाराजगी है। आवंटन प्रक्रिया में अपेक्षित पारदर्शिता नहीं बरती गई और वर्षों से सब्जी का कारोबार कर रहे स्थानीय वास्तविक व्यापारियों को प्राथमिकता नहीं मिली। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक ही परिवार के तीन-तीन या चार-चार सदस्यों को स्थान आवंटित किए जाने की बात सामने आई है, जबकि कई पुराने और वास्तविक स्थानीय व्यापारियों को जगह नहीं मिली। इसके अलावा वार्ड से बाहर के लोगों को भी स्थान दिए जाने की शिकायत की गई है।
व्यापारियों ने बाजार में आवंटित जगहों के आकार में समानता नहीं होने की बात कही है। उनके मुताबिक कुछ स्थान करीब 8 फीट, कुछ 6 फीट और कुछ 4 फीट के बताए जा रहे हैं। व्यापारियों ने सभी पात्र दुकानदारों को समान और निर्धारित माप का स्थान उपलब्ध कराने की भी मांग की है। आवेदन में कुछ आवंटन संबंधी दस्तावेजों में व्हाइटनर लगाए जाने की शिकायत भी की गई है। व्यापारियों ने मूल दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
Share this post with:
22 Sep 2026 1 Views
22 Sep 2026 9 Views
22 Sep 2026 8 Views
22 Sep 2026 13 Views
21 Sep 2026 32 Views
21 Sep 2026 18 Views
19 Sep 2026 196 Views
19 Sep 2026 48 Views