CNIN News Network

भाठागांव के एक घर में मिला दुर्लभ दोमुंहा रेड सैंड बोआ सांप

26 Nov 2026   29 Views

भाठागांव के एक घर में मिला दुर्लभ दोमुंहा रेड सैंड बोआ सांप

Share this post with:

रायपुर। राजधानी रायपुर में सालों बाद दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप भाठागांव के एक घर में देखने को मिला जहां वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि इसका वैज्ञानिक नाम एरीक्स जॉनी है जबकि स्थानीय नाम में इसे बिल खोदू सांप या दोमुंहा सांप भी कहा जाता है। इसकी पूंछ का हिस्सा भी सिर जैसा गोल दिखाई देता है, जिससे इसके दो सिर होने का भ्रम होता है। रेड सैंड बोआ पूरी तरह विषहीन होता है। इसका स्वभाव शांत होता है। यह आमतौर पर जमीन के अंदर या बिलों में रहता है। रेड सैंड बोआ चूहों और दूसरे छोटे जीवों को खाता है। इससे खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित रखने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे नुकसान पहुंचाने के बजाय इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग या एनिमल रेस्क्यू टीम को देनी चाहिए।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web