Share this post with:
बीजापुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा के दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान रविवार को जिला भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जनता और युवाओं से सीधा जुड़ाव बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरीहा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजयुमो की जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना होगा। बैठक के दौरान टिकरीहा ने जिले के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क के साथ काम करने की सीख दी। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जिले में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
प्रवास के दौरान राहुल टिकरीहा ने भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती साहनी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। साथ ही पापनपाल निवासी पूर्व भाजपा नेता शेखर जुमार के परिवार से भी भेंट की। इसके अलावा उन्होंने नयापारा बीजापुर में शहीद दिनेश नाग की धर्मपत्नी से उनके निवास पर मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार का हालचाल जाना।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मडकम, भाजपा जिलाध्यक्ष घासी राम नाग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, महामंत्री संजय लुक्कड़, फूलचंद गागड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिहर सहानी, महामंत्री बिलाल खान, मिथलेश नाग सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share this post with:
14 Jun 2026 13 Views
13 Jun 2026 22 Views
12 Jun 2026 25 Views
12 Jun 2026 12 Views
11 Jun 2026 31 Views