Share this post with:
00 कोर ग्रुप, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों और विचार परिवार के साथ होंगी बैठकें
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी और राष्ट्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान श्रीमती इरानी व श्री शम्भू भाजपा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, पूर्व व वर्तमान सांसदों-विधायकों सहित निगम, आयोग व मण्डलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों से संवाद स्थापित करेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी व सह प्रभारी शम्भू राजधानी रायपुर पहुँचने के बाद 25 अक्टूबर (रविवार - प्रथम दिवस) को पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके पश्चात पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक होगी। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक सभी सम्भाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह-प्रभारी तथा जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 3:30 बजे से सायं 5 बजे तक पूर्व जनप्रतिनिधियों (पूर्व विधायकों एवं पूर्व सांसदों) के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। सायं 5:30 बजे से 7 बजे तक पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। सायं 7 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी व सह प्रभारी श्री शम्भू अगले दिन 26 अक्टूबर (सोमवार - द्वितीय दिवस) को प्रात: 10 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक राज्य के सभी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं बैठक करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 3 बजे से सायं 4:30 बजे तक विभिन्न निगम, मण्डल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। सायं 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद व बैठक होगी।
Share this post with:
24 Oct 2026 45 Views
24 Oct 2026 27 Views
24 Oct 2026 16 Views
24 Oct 2026 20 Views
24 Oct 2026 45 Views
23 Oct 2026 40 Views
23 Oct 2026 57 Views
23 Oct 2026 42 Views
22 Oct 2026 80 Views