CNIN News Network

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव, संगठन महामंत्री साय, सांसद रूपकुमारी व मंत्री कश्यप ने सुनी पीएम की मन की बात

30 Aug 2026   17 Views

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव, संगठन महामंत्री साय, सांसद रूपकुमारी व मंत्री कश्यप ने सुनी पीएम की मन की बात

Share this post with:


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात की 137वीं कड़ी अगस्त माह के अंतिम रविवार को छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर से लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) तक बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ सुनी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के साथ विभिन्न स्थानों पर बैठकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का सम्बोधन सुना। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में किया श्रवण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 137वीं कड़ी का श्रवण नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा के साथियों के साथ किया। देव ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रेरणादायी बातें साझा करते हैं। उनके विचारों को सुनना सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। इस दौरान विधायक शकुंतला पोर्ते , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा मौजूद रहे।
संगठन महामंत्री पवन साय ने खैरागढ़ में सुना प्रसारण
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जिला भाजपा कार्यालय, खैरागढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने सहित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने महासमुन्द में सुनी मन की बात
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात की 137वीं कड़ी का प्रसारण महासमुंद के वार्ड क्रमांक 29, बूथ क्रमांक 224 में बूथ अध्यक्ष हिमांशु चन्द्राकर के निवास पर सुना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलेश्वर पटेल, मीडिया प्रभारी आनंद साहू और श्रवण चन्द्राकर सहित कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे।
मंत्री केदार कश्यप सहित गांधी व पाण्डेय ने दन्तेवाड़ा जिले के छिदनार में सुना प्रसारण
वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रीतेश गांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने दन्तेवाड़ा जिले के गीदम विकासखण्ड के छिदनार में मन की बात का प्रसारण सुना।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web