CNIN News Network

भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने रैली निकालकर भरा नामांकन

18 May 2026   10 Views

भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने रैली निकालकर भरा नामांकन

Share this post with:

जगदलपुर। निगम के इंदिरा वार्ड में होने जा रहे पार्षद पद उपचुनाव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों व भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के संग विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी विशेष रूप से शामिल थे।
आज नामांकन पत्र दाखिले के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी सीपी बघेल के समक्ष अपना दो नामांकन जमा किया। जिसमें प्रस्तावक महेन्द्र कुमार सोनी व राजकुमार तिवारी है। भाजपा की विशाल नामांकन रैली महावीर भवन के समक्ष से आरंभ होकर इंदिरा वार्ड का भ्रमण करते हुये मुख्य मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। नामांकन दाखिले के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने मांईजी श्रीदंतेश्वरी मंदिर में शीश नवां कर पूजा अर्चना की व विजयी होने का आशीर्वाद पाया। भाजपा प्रत्याशी श्री तिवारी ने कहा कि इंदिरा वार्ड का योजनाबद्ध बेहतर विकास हो और वार्ड वासियों की प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्याओं का अविलंब निदान हो सके, यह सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। श्री तिवारी ने इंदिरा वार्ड के सभी निवासियों का विजयी आशीर्वाद उन्हें मिलने का भरोसा जताया और भाजपा संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
नामांकन रैली में बस्तर सांसद महेश कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, योगेन्द्र पाण्डेय, ललिता बघेल,सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, योगेश सिंह ठाकुर,विनय सोना, सूरेश गुप्ता, रंजीत पाण्डेय, अनिल लुंकड़, ममता राणा, ब्रिजेश शर्मा,रौशन झा आदि सहित बड़ी संख्या वार्ड वासी, भाजपा पार्षदगण व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web