Share this post with:
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव के सड़क हादसे के बाद सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबरें सामने आने के बाद भाजपा ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पर प्रदेश नेतृत्व में बदलाव से संबंधित खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, लेकिन इनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व में बदलाव से संबंधित कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
दरअसल, किरण देव सड़क हादसे में घायल हुए थे, हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य और राजनीतिक जिम्मेदारियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलें भी तेज हो गईं। किरण सिंह देव वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की खबरों को खारिज किए जाने के बाद फिलहाल इन अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश अध्यक्ष या प्रदेश नेतृत्व में बदलाव को लेकर फिलहाल कोई प्रस्ताव पार्टी स्तर पर विचाराधीन नहीं है।
Share this post with:
01 Sep 2026 21 Views
31 Aug 2026 31 Views
31 Aug 2026 27 Views
31 Aug 2026 25 Views
31 Aug 2026 29 Views
31 Aug 2026 36 Views
30 Aug 2026 43 Views