Share this post with:
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तर पर समन्वयक, संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप एवं रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया को जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम हेतु समन्वयक बनाया गया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कंडेय ने बताया कि बस्तर सांसद महेश कश्यप को कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एवं छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक सुश्री लता उसेंडी, प्रणव मरपच्ची, रूपसिंह मंडावी, देवेन्द्र माहला एवं विजय जगत को जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम हेतु सदस्य नियुक्त किया गया है।
Share this post with:
29 Oct 2026 9 Views
28 Oct 2026 32 Views
28 Oct 2026 30 Views