Share this post with:
पटना। बिहार की राजनीति में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए पहली बार अपने नेता को बिहार के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा दिया। लंबे समय से एनडीए गठबंधन में सहयोगी भूमिका निभाने वाली भाजपा ने अब सीधे सत्ता की कमान संभाल ली है। पटना स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। नई सरकार में सहयोगी दलों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) के कोटे से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह फार्मूला भाजपा और जदयू के बीच राजनीतिक संतुलन को साधने के उद्देश्य से तैयार किया है।
Share this post with:
16 Apr 2026 18 Views
16 Apr 2026 18 Views
16 Apr 2026 16 Views
15 Apr 2026 18 Views
15 Apr 2026 18 Views
15 Apr 2026 12 Views