CNIN News Network

भाजपा की दो टूक : कांग्रेस स्पष्ट करे कि वह भ्रष्टाचारियों के साथ है या भ्रष्टाचार के खिलाफ?

06 Oct 2026   7 Views

भाजपा की दो टूक : कांग्रेस स्पष्ट करे कि वह भ्रष्टाचारियों के साथ है या भ्रष्टाचार के खिलाफ?

Share this post with:


00 प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर का कोयला घोटाले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आरोपी बनाए जाने पर कड़ा प्रहार
रायपुर। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा कोयला भ्रष्टाचार मामले में की गई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता के सामने यह स्थिति स्पष्ट करनी होगी कि वह इन भ्रष्ट नेताओं के साथ खड़ी है या भ्रष्टाचार के खिलाफ है?
ठाकुर ने आर्थिक अपराध शाखा ने कांग्रेस पार्टी के विधायक देवेंद्र यादव, पार्टी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को कोयला भ्रष्टाचार मामले में आरोपी बनाए जाने पर कांग्रेस से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि ?क्या कांग्रेस पार्टी अपने आरोपी विधायक और कोषाध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएगी? ?या, क्या फिर हमेशा की तरह अपने इन भ्रष्ट नेताओं को बचाने और उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेगी? ?श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को इसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता को देना होगा। आज पूरे प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा क्या है? क्या वह भ्रष्टाचारियों के संरक्षण में है या भ्रष्टाचार के खात्मे के पक्ष में?

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web