Share this post with:
जगदलपुर। जिले के भाजपा पश्चिम नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने साेमवार काे गोल बाजार चौराहे मे एवं भाजपा पूर्वी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेसी नेताओं का पुतला जलाया और विरोध में ज़ोरदार नारेबाजी की। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जगह-जगह पुतला फूंका। बस्तर जिले के सभी तेरह मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अविलम्ब देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐसा अशोभनीय बयान कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का खुला प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक उतर गयी है,पूरा देश व जनता यह देख रही है। देश की जनता इस तरह की ओछी राजनीति को न स्वीकार करेगी और न ही भूलेगी। समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जनता कांग्रेस को उसके घिनौने कृत्यों का जवाब देगी।
पुतला दहन के दौरान रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, योगेन्द्र पाण्डेय, खेमसिंह देवांगन, नरसिंह राव, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, राजपाल कसेर, विपिन मालवीय, दिनेश के.जी., माहेश्वरी ठाकुर,अभिलाष यादव, मनीष पारेख, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, शशिनाथ पाठक, विक्रम सिंह यादव,राजा यादव, पिंटू साव, अविनाश सिंह गौतम, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, विनय राजू ,आलेखराज तिवारी, आनंद झा, अनिमेष चौहान,रमेश नायडू, ममता राणा, पूनम सिन्हा, बिजली बैद्य, माधवी मण्डल, ब्रिजेश शर्मा, ब्रिजेश कपूर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share this post with:
27 Oct 2026 1 Views
27 Oct 2026 34 Views
26 Oct 2026 30 Views
24 Oct 2026 70 Views
23 Oct 2026 57 Views
23 Oct 2026 74 Views