Share this post with:
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित होगा। इस दौरान राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की पहल करेंगे।
सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि सहयोग केंद्र लगातार पांच दिनों तक संचालित किया जाएगा। 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को कृषि मंत्री रामविचार नेताम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले कार्यकर्ता और नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रत्येक दिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मंत्री लोगों से मुलाकात करेंगे और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सहयोग केंद्र में अपनी समस्या रखने के इच्छुक लोगों को पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद आवेदकों को टोकन दिया जाएगा और उसी क्रम के अनुसार उनकी सुनवाई की जाएगी।
Share this post with:
02 Aug 2026 4 Views
02 Aug 2026 4 Views
02 Aug 2026 5 Views
01 Aug 2026 36 Views
01 Aug 2026 21 Views
01 Aug 2026 32 Views
01 Aug 2026 24 Views