Share this post with:
00 प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में जारी की गई राष्ट्रीय सचिवों की सूची से छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का नाम न होने को लेकर कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने सवाल उठाए हैं।
डॉ. (श्रीमती) बघेल शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं। श्रीमती बघेल ने कहा कि हाल ही में जारी की गई एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव जैसे महत्वपूर्ण नेता का नाम गायब है। इस घटनाक्रम पर दो मुख्य सम्भावनाएँ जताते हुए श्रीमती बघेल ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल पूछा और कहा कि या तो कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी कर रहे हैं, या फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दबाव में उनका नाम सूची से काटा गया है।
श्रीमती बघेल ने कहा कि सूची जारी होने के बाद बघेल के ओएसडी द्वारा सोशल मीडिया पर बाप तो बाप होता है जैसा पोस्ट किया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि बघेल और यादव के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को दर्शाता है और ऑल इज नॉट वेल बिटवीन भूपेश बघेल एण्ड देवेन्द्र यादव।
Share this post with:
21 Nov 2026 47 Views
21 Nov 2026 90 Views
20 Nov 2026 213 Views
20 Nov 2026 194 Views
20 Nov 2026 209 Views
20 Nov 2026 221 Views
20 Nov 2026 193 Views