CNIN News Network

भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित भारत 2 मई को

30 Apr 2024   21 Views

भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित भारत 2 मई को

Share this post with:


00 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। भाजपा 2 मई को राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत 2047 का भारत आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम के संयोजक सीए अमित चिमनानी, डॉक्टर विमल चोपड़ा, एडवोकेट जेपी चंद्रवंशी व अमित मैशरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम व पश्चिम के विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत मौजूद रहेंगे।

भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित भारत 2 मई को

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया की कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से होगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर से व्यापारी, सीए, डॉक्टर ,वकील, अर्थशास्त्री, कलाकार, प्रोफेसर, शिक्षक, पूर्व अधिकारी, सेना के जवान, सामाजिक संस्थानों के प्रमुख, इंजीनियर व 15 से ज्यादा फील्ड के प्रोफेशनल्स माजूद रहेंगे।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web