CNIN News Network

भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सड़क हादसे में घायल

29 Jul 2026   64 Views

भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सड़क हादसे में घायल

Share this post with:

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यूपी के झांसी से सटे ललितपुर में बुधवार दोपहर एनएच-44 पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। सामने से आ रही एक वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी इनोवा ट्रक में जा घुसी। उनके साथ सुरक्षा प्रहरी भी थे वे भी घायल हो गए हैं। चालक गौतम कुमार भी घायल है। परिवार के सदस्य पीछे दूसरी वाहन में थे। बताया जा रहा है कि वे बागेश्वरधाम से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पर तत्काल प्रशासन व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। तत्काल उन्हे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंची है ऐसा बताया जा रहा है। उन्हे हेलीकाप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। 

भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सड़क हादसे में घायल

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web