Share this post with:
रायपुर। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व में बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर हमेशा उनका साथ निभाने का वादा करते हैं। भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 12:55 से 3:09 बजे तक रहेगा। द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हो चुकी है, जो 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी। बहनें इस दौरान विधि-विधान से पूजा कर भाइयों को तिलक लगा सकती हैं।
यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी को बनाए रखने का संदेश देता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार एक बार यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका स्वागत किया, माथे पर तिलक लगाया और भोजन कराया। बहन के प्रेम से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। यमुना ने वरदान मांगा कि इस दिन जो भाई अपनी बहन से तिलक करवाए और उसके घर भोजन करे, उसे लंबी उम्र और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिले। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई।
Share this post with:
10 Nov 2026 16 Views
10 Nov 2026 23 Views
10 Nov 2026 18 Views
10 Nov 2026 12 Views
09 Nov 2026 25 Views
07 Nov 2026 47 Views
05 Nov 2026 44 Views