Share this post with:
कांकेर। जिले के भानूप्रतापपुर में भवन निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक मजदूर मोहित राम डोंडी निवासी जुरहाटोला हाइटेंशन वायर की चपेट में आकर झुलस गया। 108 एंबुलेंस की मदद से मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर का उपचार भानुप्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाद में जिला अस्पताल कांकेर रेफर कर दिया गया है। वहीं भानुप्रतापपुर पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो दोषी पाया जाएगा उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फरहरे ने कहा कि भानूप्रतापपुर के शंकर नगर में अतिक्रमण कर कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा था। प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Share this post with:
18 Oct 2026 9 Views
18 Oct 2026 9 Views
18 Oct 2026 41 Views
16 Oct 2026 31 Views
16 Oct 2026 28 Views
16 Oct 2026 28 Views
16 Oct 2026 21 Views