CNIN News Network

भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद को 8 हजार की मिली छूट

06 May 2026   2 Views

भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद को 8 हजार की मिली छूट

Share this post with:

00 मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना
मुंगेली। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 मुंगेली जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से लंबित बिजली बिलों का भुगतान अब आसान हो गया है और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के देवांगन समाज भवन का 24 हजार से अधिक का बकाया था। समाज के अध्यक्ष श्री आनंद देवांगन ने बताया कि योजना के तहत उन्हें 08 हजार से अधिक की छूट मिली, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हो गया और उन्होंने राहत महसूस की।
देवांगन ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है और इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इस योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया है। इसके तहत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि में विशेष छूट दी जा रही है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है, वहीं घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत और अधिभार में पूर्ण छूट दी जा रही है। योजना में उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ-साथ किश्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है, जिससे वे अपनी सुविधा अनुसार बकाया राशि का निपटान कर सकते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web