Share this post with:
0-न हो जमाखोरी इसलिए रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने लिमिट तय की
नई दिल्ली। ब्लिंकिट, जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स एप्स से अब ग्राहक एक बार में 2 से 5 किलो तक ही शक्कर खरीद पाएंगे। देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले शक्कर की सप्लाई घटने और कीमतों में अचानक आई तेजी के बाद यह फैसला लिया गया है।
उपभोक्ता मामले विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त को देश में शक्कर की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए किलो पर पहुंच गई है। महज एक महीने पहले 26 जुलाई को यह 48 रुपए प्रति किलो थी। यानी 30 दिनों में शक्कर 35.5फीसदी से महंगी हुई है।
ऑफलाइन बाजार में डीमार्ट और रिलायंस रिटेल जैसे सुपरमार्केट्स ने प्रति ग्राहक 2 से 3 किलो शक्कर खरीदने की सीमा तय की है। प्रमुख शक्कर ब्रांड्स के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के मुताबिक, रिटेलर्स यह कदम जमाखोरी रोकने और हर ग्राहक को स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए उठा रहे हैं।
थोक बाजार में भी शक्कर के दाम 45 रुपए किलो से बढ़कर 60.36 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। पीआईबी के आंकड़ों के मुताबिक, 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ही शक्कर के दाम 16 प्रतिशत तक बढ़ गए थे, जो अगस्त के आखिरी हफ्ते तक और तेज हो गए।
Share this post with:
27 Aug 2026 10 Views
27 Aug 2026 20 Views
26 Aug 2026 37 Views
26 Aug 2026 44 Views
26 Aug 2026 28 Views