Share this post with:
कोंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के गट्टीपलना मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सेना का जवान सुंदरलाल नेताम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान मनीष नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सात लोग सवार होकर पांडेआठगांव में कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान गट्टीपलना मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ग्राम पल्ली निवासी सुंदरलाल नेताम, पिता सुबेलाल नेताम की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल जवान मनीष नेताम का उपचार जारी है। अन्य घायलों में नंदलाल नेताम, दिनेश नेताम, सुनेश मरकाम, तेजलाल नेताम (सभी निवासी पल्ली) और परदेशी कोर्राम (निवासी आलोर) शामिल हैं।गंभीर रूप से दो घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है बाकी घायलों का फरसगांव अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। फरसगांव थाना पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।
Share this post with:
23 Oct 2026 26 Views
23 Oct 2026 28 Views
23 Oct 2026 41 Views
23 Oct 2026 30 Views
22 Oct 2026 59 Views
22 Oct 2026 52 Views