Share this post with:
00 चुनाव ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी, झूठे आरोप और शोर-शराबा नहीं
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बार-बार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की दुहाई देने वाली कांग्रेस को अब बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। विशेष रूप से कर्नाटक में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनावी हार पर बार-बार मतदान प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा करने वाली कांग्रेस अब अपनी इस पराजय के लिए किसे दोष देगी?
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस को अपनी चुनावी विफलताओं का ठीकरा मतदान प्रक्रिया पर फोड़ने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस को समझना चाहिए कि चुनाव ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी है, झूठे आरोप और राजनीतिक शोर-शराबा नहीं।
Share this post with:
28 Oct 2026 11 Views
28 Oct 2026 13 Views
28 Oct 2026 16 Views
28 Oct 2026 16 Views
28 Oct 2026 24 Views
27 Oct 2026 46 Views