Share this post with:
* संजय दुबे
वैसे तो हिंदुस्तान में क्रिकेट के खिलाड़ियों के नाम आमतौर पर सभी जानते है लेकिन क्रिकेट से परे अनेक ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर देश दुनिया में हिंदुस्तान का नाम ऊंचा किया है।
एक दौर हुआ करता था जब हिंदुस्तान में हॉकी का दौर हुआ करता था। ओलंपिक खेलो में देश का दबदबा था।क्रिकेट को उस दौर में मान्यता नहीं मिली थी।ये खेल मेट्रो खेल हुआ करता था। एक ऐसे खिलाड़ी ने ट्रैक में ऐसा तूफान उठाया कि दुनिया देखते रह गई। 1958 के राष्ट्रमंडल खेल में मिल्खा सिंह ने ऐसे रफ्तार को दिखाया जिसकी उम्मीद कम से कम हिंदुस्तानियों से तो नहीं की जा सकती थी। मिल्खा सिंह ने 200 और 400 मीटर की दौड़ में सबको पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। उनका प्रदर्शन केवल 1958 तक सीमित नहीं रहा।1958 के बाद 1962 में भी 400 मीटर में जीत हासिल किया। 400 मीटर रिले दौड़ में भी मिल्खा सिंह विजेता रहे। दो एशियाई खेलों में चार गोल्ड मेडल जीतने वाले मिल्खा सिंह पहले हिंदुस्तानी खिलाड़ी थे। उनके 1958 के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें देश के नागरिक अलंकरण पुरस्कार पद्मश्री 1959 में दिया गया।
मिल्खा सिंह 1960 ओलंपिक खेल में 200 मीटर दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार थे ।आगे रहने के बावजूद पीछे मुड़कर अन्य प्रतिद्वंद्वियों को देखना उनके पदक में आड़े आ गया।उनको चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
इस देश के उस समय के सत्ताधीशों को खिलाड़ियों के बारे में जानकारी ऐसे ही बहुत कम होती थी। मिल्खा सिंह को भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल 2001 में अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 1961 से अर्जुन पुरस्कार देने की शुरुवात हुई। चालीस साल तक किसी भी सरकार के कान में जूं नहीं रेंगी। अजीब बात ये भी थी कि 1999 में मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा को गोल्फ खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार मिल चुका था।
मिल्खा सिंह ने तत्कालीन खेल मंत्री उमा भारती को एक पत्र लिखकर पूछा कि जो व्यक्ति एम ए पास कर चुका है उसे मैट्रिक का सर्टिफिकेट क्यों दिया जा रहा है।मिल्खा सिंह ने खेल मंत्रालय सहित अर्जुन पुरस्कार चयन समिति के अल्प ज्ञान के लिए जमकर कर लताड़ लगाई और अर्जुन पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया।
मिल्खा सिंह के ऑटोबायोग्राफी" द रेस ऑफ माई लाइफ" लिखा जिस पर भाग मिल्खा भाग बनी। खिलाड़ियों के जीवनी पर बनी फिल्मों में एम एस धोनी के बाद ये फिल्म जबरदस्त सफल रही। आज मिल्खा जिंदा होते तो 97 साल के हो जाते।बीस नवंबर उनका जन्म दिन है
Share this post with:
20 Nov 2026 55 Views
20 Nov 2026 83 Views
20 Nov 2026 85 Views
20 Nov 2026 98 Views
20 Nov 2026 77 Views
20 Nov 2026 109 Views
19 Nov 2026 162 Views
19 Nov 2026 197 Views
19 Nov 2026 177 Views