Share this post with:
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।इससे पहले रविवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह को बाएं घुटने की परेशानी है। टीम प्रबंधन और बीसीसीआई ने उनके लंबे करियर को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।
23 साल के आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था और अब उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में मौका मिलने जा रहा है। आकिब नबी का चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ है। वह परवेज रसूल और उमरान मलिक के बाद जम्मू-कश्मीर से भारत की सीनियर टीम में जगह बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी है।
Share this post with:
04 Aug 2026 13 Views
04 Aug 2026 18 Views
04 Aug 2026 12 Views
03 Aug 2026 33 Views
03 Aug 2026 451 Views