CNIN News Network

बीजापुर से पड़ोसी राज्य तेलंगाना में विस्थापित परिवारों से कांग्रेस विधायक ने की मुलाकात

03 Oct 2026   6 Views

बीजापुर से पड़ोसी राज्य तेलंगाना में विस्थापित परिवारों से कांग्रेस विधायक ने की मुलाकात

Share this post with:


बीजापुर। कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने अपने दो दिवसीय तेलंगाना राज्य दौरे के दौरान आज शनिवार को वेंकटाचेरु और कंडीनार गांव पहुंचकर तेलंगाना में रह रहे बीजापुर के विस्थापित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस विधायक मंड़ावी ने विस्थापित परिवारों से बातचीत कर उनके जीवन, रहन-सहन और वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में जानकारी ली तथा उनका हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान विस्थापित आदिवासी परिवारों ने विधायक मंडावी से अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को साझा किया। विधायक ने विस्थापित परिवारों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि विस्थापित परिवारों से मिलकर उनकी परिस्थितियों को नजदीक से जानना जरूरी है। उन्होंने परिवारों के साथ संवाद को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं परिवारों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web