Share this post with:
बीजापुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ मलेरिया का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। बीजापुर के अलग-अलग इलाकों से लगातार मलेरिया मरीज सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल, भैरमगढ़, बासागुड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मलेरिया से पीडि़त मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। आश्रम छात्रावासों के बच्चों की सघन जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में 19, बासागुड़ा में 10, भैरमगढ़ तहसील क्षेत्र में 20 से अधिक मलेरिया के मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले में कुल 49 मलेरिया के मरीज मिले हैं। सभी मरीजों की जांच के बाद इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। बारिश से जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छर के पनपने की संभाावना बढ़ जाती है।
Share this post with:
25 Aug 2026 54 Views
25 Aug 2026 21 Views
21 Aug 2026 46 Views