CNIN News Network

बीजापुर में चलाया जा रहा व्यापक एचपीवी टीकाकरण अभियान

28 Apr 2026   4 Views

बीजापुर में चलाया जा रहा व्यापक एचपीवी टीकाकरण अभियान

Share this post with:

बीजापुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की रोकथाम के लिए जिले में जीवनरक्षक पहल शुरू की है। बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिले भर में व्यापक एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि वर्तमान में यह टीका विशेष रूप से उन बालिकाओं को लगाया जा रहा है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। उन्होने बतायाा कि विशेषज्ञों के अनुसार किशोरावस्था टीकाकरण के लिए सबसे प्रभावी - समय है, क्योंकि इस आयु में शरीर में वायरस से लडऩे वाली मजबूत प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। यह वैक्सीन भविष्य में कैंसर की आशंका को 90 से 100 प्रतिशत तक कम कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं को होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। देश में हर साल लगभग 1.2 लाख नए मामले सामने आते हैं और करीब 77 हजार महिलाएं मौत का शिकार होती हैं। आंकड़ों की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में हर 8 मिनट में एक महिला इस बीमारी से दम तोड़ देती है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web