CNIN News Network

बीजापुर में 5 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद, बीडीएस ने किया निष्क्रिय

12 Nov 2026   0 Views

बीजापुर में 5 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद, बीडीएस ने किया निष्क्रिय

Share this post with:

बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने करकेली से बेदरे मार्ग पर कच्ची पगडंडी के किनारे नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाया गया लगभग पांच किलोग्राम वजन का टिफिन प्रेशर बम बरामद किया। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और थाना बेदरे की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत विस्फोटक को निष्क्रिय कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार विस्फोटक प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था।पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित दुर्घटना और जनहानि का खतरा टल गया। सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरती जा रही है, ताकि नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए विस्फोटकों से आम नागरिकों एवं जवानों को सुरक्षित रखा जा सके।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web