Share this post with:
बीजापुर। जिला मुख्यालय स्थित बीजापुर कोतवाली के ठीक बाजू में पिछले दो-तीन वर्षों से खड़े एक ट्रक महिंद्रा ब्लाज़ो सीजी-15-एसी-6635 में शुक्रवार को अचानक ट्रक के केबिन से धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और रिहायशी या पुलिस परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल, बंद पड़े ट्रक में आग किन कारणों से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।
Share this post with:
20 Nov 2026 28 Views
20 Nov 2026 55 Views
20 Nov 2026 83 Views
20 Nov 2026 85 Views
20 Nov 2026 98 Views
20 Nov 2026 77 Views
20 Nov 2026 109 Views
19 Nov 2026 162 Views
19 Nov 2026 197 Views
19 Nov 2026 177 Views