CNIN News Network

बीजापुर कलेक्टाेरेट के पास स्थित जर्जर यात्री प्रतीक्षालय के मरम्मत की मांग

21 Jul 2026   1 Views

बीजापुर कलेक्टाेरेट के पास स्थित जर्जर यात्री प्रतीक्षालय के मरम्मत की मांग

Share this post with:

बीजापुर । जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए निर्मित यात्री प्रतीक्षालय आज रख-रखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है। हालत यह है कि जहां लोगों को बारिश और तेज धूप से राहत मिलनी चाहिए, वहीं अब उन्हें खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ रहा है। 
इस प्रतीक्षालय में लोग बस और अन्य वाहनों का इंतजार करते हैं, लेकिन टूटी-फूटी संरचना और जर्जर छत के कारण अब लाेगाें की परेशानी का कारण बन गया है। कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय पर किसी भी अधिकारी या संबधित विभाग ने इसकी सुध लेना अब तक उचित नही समझा। बीजापुर के घनश्याम यादव, राज प्रिंस, शैलेष, संतोष, सुनील ने मांग किया है, कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग तत्काल यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत सुनिश्चित करे, ताकि आम लोगों को यात्री प्रतीक्षालय की सुविधा पुन: मिल सके।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web