CNIN News Network

बीच सड़क दुकान लगाने पर भड़की दुर्ग महापौर अल्का, बोली अभी के अभी ठेला हटाओ, एक लगा दूंगी

03 May 2026   3 Views

बीच सड़क दुकान लगाने पर भड़की दुर्ग महापौर अल्का, बोली अभी के अभी ठेला हटाओ, एक लगा दूंगी

Share this post with:


00 वीडियो वायरल होने के बाद कहीं - शब्द गलत थे, इरादा नहीं
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सड़क किनारे गुपचुप लगाने वाले से कहा कि अभी के अभी ठेला हटाओ, एक लगा दूंगी मैं, मेरा हाथ उठ जाएगा, 10 बार समझा चुकी हूं। इस वीडियो की लोगों ने खूब आलोचना भी की, हालांकि बीच सड़क ठेला लगाने पर कुछ लोग सपोर्ट में भी आए। वायरल वीडियो को लेकर महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि वह बीच सड़क ठेला लगाता था, जिससे आवाजाही में परेशानी होती थी। बहुत बार कहने पर भी उसने ठेला किनारे नहीं किया। हो सकता है मेरे शब्द गलत हों, पर मेरे विचार गलत नहीं थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो 3 महीने पुराना है। शहर के कुंआ चौक इलाके में लंबे समय से ठेले-खोमचे वाले सड़क के बीच तक दुकान लगाते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार ट्रैफिक भी डिस्टर्ब होता है। इसी को लेकर महापौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थीं और दुकानदारों को हटने के लिए कह रही थीं। महापौर ने कहा कि कई बार मेरे कर्मचारी भी उन्हें समझा चुके हैं लेकिन वो मानने को तैयार नहीं। उसके बाद मैं गई थी। मैं महापौर होने के पहले एक इंसान हूं। हो सकता है मेरे शब्द गलत हों, पर मेरा विचार गलत नहीं था।
महापौर ने कहा कि मैंने वहां पर दुकान लगाने वालों को बहुत समझाया है। फिर वही स्थिति हो गई है। कुआं चौक के पास जाने से पता चलेगा कि कहां तक वे घेर कर दुकान लगा रहे हैं। ये समझने वाली बात है। किसी की रोजी-रोटी हमको नहीं छीनना है। जब हम किसी को रोजी-रोटी दे नहीं रहे हैं, तो हम छीनेंगे भी नहीं। लेकिन उनको भी शहर की सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखना पड़ेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web