Share this post with:
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपित संजय सिंह के बैंक लॉकर से पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और लगभग तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।
एक अन्य आरोपित अक्षय कुमार सिंह से भी संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपितों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन भी रिक्रिएट कराया।
लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपित संजय सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान संजय सिंह से मिली जानकारी के आधार पर आरोपित अमित शर्मा और आकाश कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने संगठित तरीके से बीएसपी से चोरी किए गए लोहे को अवैध रूप से बेचने और उससे प्राप्त रकम को संपत्ति व आभूषणों में निवेश करने की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित संजय सिंह के बैंक लॉकर की जांच में लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण मिले हैं। इसके अलावा करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आरोपित अक्षय कुमार सिंह से भी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों द्वारा अर्जित चल और अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जायेगी।
Share this post with:
23 Jun 2026 26 Views
23 Jun 2026 24 Views
22 Jun 2026 24 Views
20 Jun 2026 20 Views