CNIN News Network

बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य कोच लगेंगे

30 Oct 2026   10 Views

बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य कोच लगेंगे

Share this post with:


00 दपूमरे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष यात्री सुविधा एवं क्राउड मैनेजमेंट की व्यापक तैयारी की है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन, सेफ्टी तथा यात्री सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा तथा 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके।
बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म परिवर्तन
4 नवंबर से 14 नवंबर तक निम्नलिखित ट्रेनें रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से प्रस्थान करेंगी। यात्री गुढिय़ारी साइड प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचकर इन ट्रेनों में आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में इन ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर समय से पहुंचें।
7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त सामान्य कोच
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 नवंबर से 15 नवंबर तक निम्नलिखित 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे।
58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर
58202 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर
58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर
58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
इन अतिरिक्त कोचों से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिलेगी।
संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान
त्योहारी सीजन के दौरान स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। यात्रियों के सुचारु आवागमन, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक यात्री सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web