Share this post with:
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। गंगा की उपधारा (ढाब) में नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर असमय मौत हो गई, जिसमें 7 एक ही परिवार की थीं। इस भीषण हादसे के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे में दुख जताया। प्रशासन को तुरंत राहत बचाव के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार के वैशाली में नाव पलटने से मरी बच्चियों के शोकाकुल परिवार के पोस्ट किया। उन्होंने दुख जताते हुए पीडि़त परिवारों को प्रति संवेदनाएं जताईं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया।
श्राद्ध के भोज में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण
मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला (माता महारानी स्थान के पास) निवासी सिंघेश्वर राय के घर श्राद्ध का भोज आयोजित था। भोज में शामिल होने के लिए करीब 20 से 25 लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर ढाब के दूसरे किनारे जा रहे थे। क्षमता से अधिक भार और संतुलन बिगडऩे की वजह से नाव बीच धारा में ही पलट गई।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, बचाव कार्य शुरू
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर रामपुर श्यामचंद समेत आसपास के गांव वाले तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे कई लोगों को बाहर निकाला।
Share this post with:
13 Oct 2026 13 Views
12 Oct 2026 250 Views
11 Oct 2026 281 Views
10 Oct 2026 262 Views
10 Oct 2026 293 Views
10 Oct 2026 179 Views
09 Oct 2026 169 Views