Share this post with:
0-मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ी
लखीसराय--बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे थे कि करंट फैलने की अफवाह उड़ी और भगदड़ मच गई।
यह हादसा सुबह लगभग 6:45 बजे हुआ। श्रावण मास के पावन अवसर पर तड़के से ही शिव मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र थी। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारियों के अनुसार, मंदिर परिसर में अचानक बिजली का एक तार टूटकर गिर गया। तार गिरते ही भीड़ में करंट फैलने की आशंका और घबराहट की वजह से चीख-पुकार मच गई, जिसने देखते ही देखते एक भीषण भगदड़ का रूप ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे।मंदिर परिसर में फँसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।सभी घायलों को त्वरित इलाज के लिए लखीसराय के नजदीकी जि़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Share this post with:
16 Aug 2026 42 Views
15 Aug 2026 31 Views