Share this post with:
0- नगर निगम रायपुर क्रेडाई बिल्डर्स को हर संभव सहयोग करने तैयार-महापौर
0- क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का हुआ भव्य आगाज
0- एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट
रायपुर। तीन दिवसीय क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार की शाम इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में भव्य आगाज हुआ। जहां एक मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह अपने 250 से भी अधिक प्रोजेक्ट के साथ शुक्रवार से रविवार 20 सितंबर क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में मौजूद रहेंगे। साल का यह सबसे बड़ा प्रापर्टी फेयर होगा जहां प्रॉपर्टी की चाहत रखने वालों को उनके बजट के अनुरूप हर प्रकार की प्रॉपर्टी मिल रहा है। एक्सपो में पहले दिन पहुंचे लोगों ने इस बात पर खुशी जाहिर की इससे अच्छा और क्या हो सकता है कि रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट मिल रही है। फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लाट व कमर्शियल स्पेश सभी सेगमेंट में पहले दिन बुकिंग हुई।
दीप प्रज्जवलन से हुई शुरुआत
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का भारतीय संस्कृति व परम्परा के मुताबिक दीप प्रज्जवलन से शुरुआत हुई। इसके पश्चात क्रेडाई के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री व विधायक श्री राजेश मूणत मुख्य अतिथि एवं विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष अतिथि के रुप में शामिल थे।
स्वागत भाषण में पंकज लाहोटी ने कहा कि यह क्रेडाई का सातवां एडिशन है,रायपुर व छत्तीसगढ़ ने हमें इतना कुछ दिया है कि हमारे लिए आज का यह दिन विशेष बनता है जब क्रेडाई का प्रापर्टी एक्सपो शुरु हो रहा है। अपने सेलिबे्रशन की अगली कड़ी में तीन दिनों में हमारा प्रयास होगा कि यह केवल एक्सपो ही नहीं रहे बल्कि भविष्य से जुडऩे का अवसर मिले। सफल आयोजन से नई पहचान बनायेगा यह एक्सपो, हमें गर्व है कि हम रायपुरवासी हैं।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि हर आदमी का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो और इस सपने को आप सभी बिल्डर एक्सपो के माध्यम से पूरा कर रहे है। जहां से आप सभी बिल्डरों का काम समाप्त हो जाता है वहां से हमारा काम शुरु होता है। घर के अंदर की चारदीवारी की सुविधाएं आप देेते है लेकिन बाहर की जो बनावट होती है उसको नगर निगम पूरा करता है क्योंकि यह जिम्मेदारी शहरी सरकार की होती है। बड़े शहरों में मकान बनाने के लिए एप्रुवल काफी दिनों में मिलता है लेकिन रायपुर नगर निगम ऐसा नगर निगम है जहां बहुत जल्द ही बिल्डरों को मकान बनाने के लिए एप्रुवल मिल जाता है। कुछ चीजों में आप सभी बिल्डरों को दिक्कत भी आती है उसको दूर करने के लिए वे सभी बिल्डरों को इस सुलझाने के लिए आमंत्रित करते है ताकि रायपुर की जनता को सस्ता और अच्छा मकान मिल सके। रायपुर नगर निगम विकसित रायपुर के लिए हर सहयोग करने हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पहले मैं भी एक बिल्डर था और उस समय बिल्डर की बात करता था और अब जनप्रतिनिधि हूं तो जनता और सरकार की बात करता हूं। कल और आज का रायपुर क्या है यह सभी बिल्डरों से छिपा नहीं है। अगर रायपुर को करीब से जानना है तो दलदल सिवनी के उस पार का हिस्सा, दूसरा हिस्सा कमल विहार का हिस्सा, एक हिस्सा बिरगांव है, अगर रायपुर के भौगोलिक क्षेत्र को देखें तो एक तरफ इंडस्ट्रीज है तो एक ओर एजुकेशन है और शहर के बीच का हिस्सा कंजस्टेड है और प्रोजेक्ट का 75 प्रतिशत काम खम्हारडीह की ओर चल चल रहा हैं, जहां दलदलसिवनी, आम सिवनी और कचना में तेजी से मकानों का निर्माण हो रहा है। जहां जितना विकास होता है वहां समस्या भी उतनी ही उत्पन्न होती है लेकिन समस्या के साथ में समाधान भी आपस में ही होता है बस उसे समझने की जरुरत है। रायपुर में पहले फ्लैट का चलन ना के बराबर था और एक या दो कॉप्लेक्स ही बने थे, लेकिन आज रायपुर के चारों तरफ फ्लैट और कांप्लेक्स आप सभी को देखने को मिलेगा।
मूणत ने कहा कि कहीं न कहीं फ्यूचर की दृष्टि से आने वाले समय में रायपुर बहुत ग्रोथ करने वाला है। शहर का विस्तार तो होगा लेकिन मूलभूत सुविधाओं की अभी भी जरुरत है। चाहे ट्रैफिक की समस्या हो, पेयजल की समस्या हो या ड्रेनेज का सिस्टम हो इन सब कामों में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है. इसलिए हम जनप्रतिनिधि और बिल्डर दोनों मिल करके इस शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर चलें तो एक दिन हमारा रायपुर स्वच्छ और सुंदर जरुर बनकर रहेगा। महाराष्ट्र की तुलना में छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ अच्छा है क्योंकि यहां के 90 प्रतिशत बिल्डर लोकल रायपुर के है जिन्होंने रायपुर को जाना, पहचाना और करीब से समझा है। हमें यह नहीं सोचना है कि रायपुर की आबादी 22-23 लाख है, अगर कोई बड़ा और सुरक्षित शहर है तो वह है हमारा रायपुर जिसे हम शांति का टापू कह सकते है।। इस एक्सपो के माध्यम से रायपुर के लोगों का आशियाने का सपना पूरा हो सके पूरी क्रेडाई की टीम को बधाई। आभार प्रदर्शन सचिव अभिषेक बछावत ने किया।
क्रेडाई मेंबर्स रहे मौजूद
क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमेन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बछावत, आईपीपी संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष आयुष मोदी, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा, प्रतीक केवलानी, नवनीत अग्रवाल समेत क्रेडाई के वरिष्ठ व कनिष्ट सदस्य उपस्थित थे।
रेरा व बैंक स्टाल में भी दिखी भीड़
ये नहीं कि प्रापर्टी लेने वाले केबल बिल्डर्स स्टाल में ही दिखे काफी बड़ी संख्या में कस्टमर रेरा व बैंकों के स्टाल में भी पूछताछ करतेे दिखे। वैधानिक विषयों की जानकारी रेरा के स्टाल में व फाइनेंस से संदर्भित जानकारी बैंकों के स्टाल में ले रहे थे।
Share this post with:
19 Sep 2026 0 Views
18 Sep 2026 13 Views
18 Sep 2026 16 Views
18 Sep 2026 13 Views
17 Sep 2026 15 Views
17 Sep 2026 19 Views