CNIN News Network

बिल्डर्स अमर इंफ्रा के यहां ईडी का छापा

30 Apr 2026   30 Views

बिल्डर्स अमर इंफ्रा के यहां ईडी का छापा

Share this post with:

 

 दुर्ग। अमर बिल्डर्स (अमर इंफ्रा) के संचालक चतुर्भुज राठी की महेश कॉलोनी स्थित साकेत निवास और पुलगांव नाला स्थित ऑफिस अमर बिल्डर्स (अमर इंफ्रा)में ईडी की टीम ने छापा मारा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीम में करीब सात अधिकारी हैं, जो दो कार से सुबह करीब छह बजे के आसपास पहुंचे.दस्तावेजों,कंप्यूटर सहित अन्य माध्यमों की जांच की जा रही है। इस ग्रुप के 6 से अधिक बड़े फर्म संचालित हैं।  चतुर्भुज राठी के घर और ऑफिस में दोनों टीम की अलग अलग कार्रवाई चल रही है. घर व ऑफिस के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जवान तैनात किए गए हैं .किसी भी आदमी को भीतर जाने नहीं दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम पहुंची उस दौरान चतुर्भुज राठी घर पर थे .खबर है कि भारतमाला परियोजना के गड़बड़ी में इनका नाम भी आया है। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web