CNIN News Network

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलाओं के सूटकेश से मिला 10 किलो गौमांस

01 May 2026   8 Views

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलाओं के सूटकेश से मिला 10 किलो गौमांस

Share this post with:

बिलासपुर। रायपुर की ओर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची दो महिलाओं को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके पास रखे सूटकेश में लगभग 10 किलो से अधिक गौमांस को जप्त किया। 
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलाएं गौमांस लेकर पहुंची है, पुलिस ने चेकिंग की, तो संदेह हुआ, जिसके बाद सूटकेश की तलाशी ली गई. तलाशी में गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को तत्काल हिरासत में ले लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा इलाके की रहने वाली है और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस गौमांश के पीछे कोई सिंडिकेट काम कर रहा है या फिर वजह कुछ और है. फिलहाल तोरवा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक भी थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web