Share this post with:
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कं$फर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 18261/18262 बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-2 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर से तथा गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर एक्सप्रेस में 22 अक्टूबर से उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।
Share this post with:
17 Oct 2026 8 Views
17 Oct 2026 11 Views
16 Oct 2026 30 Views
16 Oct 2026 26 Views
16 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 19 Views
14 Oct 2026 40 Views