Share this post with:
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने शहर में गुरुवार की दोपहर से हो रही लगातार बारिश के कारण रेल्वे स्टेशन एवं यार्ड में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से यात्री गाडिय़ों पर इसका असर पड़ा है। जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनें रद्द कर दी और कुछ ट्रेन को उनकी यात्रा बीच में ही समाप्त/शुरू की जा रही है।
रद्द की गई ट्रेनें
1) ट्रेन नंबर 68734 (बिलासपुर-कोरबा मेमू ) - 17.07.2026 को रद्द की ।
2) ट्रेन नंबर 68733 (कोरबा-बिलासपुर मेमू ) - 17.07.2026 को रद्द की ।
3) ट्रेन नंबर 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू ) - 17.07.2026 को रद्द की ।
04) ट्रेन नंबर 68746 (रायपुर-बिलासपुर मेमू ) - 17.07.2026 को रद्द की ।
05) ट्रेन नंबर 68745 (बिलासपुर-रायपुर मेमू ) - 17.07.2026 को रद्द की ।
यात्रा बीच में समाप्त/शुरू
1) ट्रेन नंबर 68735 (रायगढ़-बिलासपुर मेमू) - चांपा में ही समाप्त की गयी है ।
2) ट्रेन नंबर 68738 (बिलासपुर-रायगढ़ मेमू ) चांपा स्टेशन से रायगढ़ के लिए रवाना होगी ।
3) ट्रेन नंबर 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू ) दाधापारा से ही रायपुर के लिए रवाना की गयी है ।
Share this post with:
17 Jul 2026 4 Views
17 Jul 2026 11 Views
16 Jul 2026 6 Views
16 Jul 2026 9 Views
14 Jul 2026 24 Views