Share this post with:
00 रायगढ़ एवं चांपा स्टेशन में आयोजित शिविर में 59 से अधिक पेंशनर्स के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल, बिलासपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की सुविधा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए 1 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (ष्ठरुष्ट) बनाने एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा तथा चिकित्सा सुविधा उनके नजदीकी स्थानों पर उपलब्ध कराना तथा उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत प्रदान करना है।
इसी क्रम में 12 नवंबर को रायगढ़ स्टेशन में तथा 13 नवम्बर को चांपा स्टेशन में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविर में 59 से अधिक पेंशनर्स का आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही रायगढ़ स्टेशन में रायगढ़ चिकित्सा टीम द्वारा तथा चांपा स्टेशन में चांपा चिकित्सा टीम द्वारा इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान कर्मचारी कल्याण निरीक्षकों की टीम भी उपस्थित रहे।
मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के कल्याण एवं सुविधा के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन सभी प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित तिथियों में किया जा रहा है, ताकि पेंशनर्स को डिजिटल सेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सहजता के साथ मिल सके।
Share this post with:
14 Nov 2026 115 Views
14 Nov 2026 130 Views
13 Nov 2026 156 Views
13 Nov 2026 187 Views
12 Nov 2026 349 Views