Share this post with:
00 टिकट जांच होगी अधिक सुरक्षित और पारदर्शी
बिलासपुर। यात्रियों की सुरक्षा, टिकट जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा कर्मचारियों, विशेषकर महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सभी महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों सहित कुल 140 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा पूर्व में 50 कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे प्रदान किए जा चुके थे। इसी क्रम में 90 अतिरिक्त कैमरों का वितरण किया गया। बॉडी वॉर्न कैमरों के उपयोग से टिकट जांच के दौरान होने वाली गतिविधियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में तथ्यों का निष्पक्ष सत्यापन संभव होगा। यह व्यवस्था यात्रियों और कर्मचारियों दोनों के हितों की रक्षा करते हुए टिकट जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय एवं प्रभावी बनाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। बिलासपुर मंडल आधुनिक तकनीक के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
Share this post with:
06 Jul 2026 10 Views
05 Jul 2026 6 Views
04 Jul 2026 37 Views
03 Jul 2026 39 Views
02 Jul 2026 41 Views