CNIN News Network

बिना माल खरीदे ली 8.22 करोड़ की टैक्स छूट, कारोबारी गिरफ्तार

24 Jun 2026   20 Views

स्टेट जीएसटी ने कारोबारी आदेश्वर चौरडिय़ा को किया गिरफ्तार
स्टेट जीएसटी ने कारोबारी आदेश्वर चौरडिय़ा को किया गिरफ्तार

Share this post with:

 

 

 

 

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरडिय़ा को गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच में फर्म से जुड़े करीब 76 करोड़ रुपये के कागजी लेन-देन और 8.22 करोड़ रुपये की संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का मामला सामने आया है।

जांच में सामने आया कि फर्म ने पिछले लगभग छह माह के दौरान आयरन और स्टील कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये के लेन-देन केवल दस्तावेजों में दिखाए। जीएसटी रिटर्न, बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच के दौरान विभाग को कई अनियमितताएं मिलीं।

विभागीय जांच के अनुसार, मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक ने पश्चिम बंगाल की कई संदिग्ध कंपनियों से वास्तविक माल खरीदे बिना करोड़ों रुपये के खरीद बिल प्राप्त किए। इन बिलों के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया गया।जांच में यह भी सामने आया कि इस आईटीसी को आगे अन्य करदाताओं को भी हस्तांतरित किया गया। विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया के जरिए शासन को राजस्व नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पूरा मामला पेपर ट्रेडिंग और बोगस आईटीसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। इसमें माल की वास्तविक आवाजाही के बजाय केवल बिलों के माध्यम से कर लाभ लेने की कोशिश की गई।पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद स्टेट जीएसटी विभाग ने आदेश्वर चौरडिय़ा को गिरफ्तार किया। अब विभाग बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन दस्तावेजों और इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य फर्मों की भूमिका की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढऩे पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web