CNIN News Network

बिग बी और बुलेट प्रूफ

04 Nov 2026   3 Views

बिग बी और बुलेट प्रूफ

Share this post with:

 * संजय दुबे  

मुंबई में कुछ नायक महानायक अपने प्रशंसकों को मुंबई में रहने पर तयशुदा समय में दर्शन कार्यक्रम निर्धारित करके रखे है। अच्छी बात है अपने प्रशंसकों को दीदार कराने का।इसके चलते प्रशंसक को स्टूडियो के चक्कर लगाने नहीं पड़ते।

महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने प्रशंसकों को दर्शन देते है।84 वर्ष की अवस्था में भी उनके प्रशंसकों की भरमार है। इस कारण फर्ज बन पड़ता है। अपने दर्शन कार्यक्रम के लिए पहले अमिताभ बच्चन एक चलते फिरते स्टेज में खड़े होकर आते थे और हाथ हिला हिला कर अभिवादन स्वीकार करते थे। अब  उनका चलता फिरता स्टेज बुलेट प्रूफ हो गया है।

जान जब तक शरीर में है हर कोई बचाने की जुगत लगाता है। हाल ही में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर तथाकथित विश्नोई गैंग के लोगों ने  गोली चलाई थी। बाल बाल बच गए। इस घटना से विश्नोई गैंग अपने उन उद्देश्यों में सफल हो गए जो वे चाहते थे। डर, का माहौल बनाना और फिर डर से निजात के लिए सुरक्षा निधि (protection money) लेना बहुत से गैंगस्टर का काम है। ये लोग अच्छे से जानते है कि अधिकांश बड़े लोग जिनमें फिल्मी सितारे भी शामिल है आयकर विभाग की आंख में धूल डाल कर कमाई के रूप में नगद राशि भी लेते है जिसका प्रतिशत बीस से चालीस होता है।इस राशि को दो नंबर की कमाई मानी जाती है जिसका टैक्स नहीं देना होता। इसी राशि के एवज में प्रोटेक्शन  मनी वसूली जाती है।

ऐसा पैसा देना या न देना सामने वाले पर निर्भर करता है लेकिन जान चली जाए कोई नहीं चाहता। रील की लाइफ रियल  लाइफ में लागू नहीं होती। टाइगर श्रॉफ पर अटैक होने के बाद अधिकांश फिल्म कलाकारों ने बुलेट प्रूफ कार, अपने सेक्यूरिटी गार्ड  की संख्या बढ़ा दी है। खुले आम घूमने और किसी भी कार्यक्रम में शिरकत करने से बचने लगे है। क्या इसे गैंगस्टर लोगो की सफलता माने?

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web