CNIN News Network

बालोद-कुसुमकसा के मध्य पाररास फाटक ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण निर्धारित अवधि में सड़क यातायात रहेगा बंद

18 Aug 2026   5 Views

बालोद-कुसुमकसा के मध्य पाररास फाटक ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण निर्धारित अवधि में सड़क यातायात रहेगा बंद

Share this post with:


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत बालोद-कुसुमकसा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक ।। -50, कि.मी. 929/13-14 (बालोद गेट- पाररास फाटक) पर रेलवे ट्रैक के आंशिक एवं पूर्ण मरम्मत कार्य के कारण सड़क यातायात निर्धारित अवधि में बंद रहेगा।
24 अगस्त सोमवार, रात्रि 08 बजे से 25 अगस्त 2026, मंगलवार, प्रात: 08 बजे तक।
25 अगस्त मंगलवार, रात्रि 10 बजे से 26 अगस्त 2026, बुधवार, प्रात: 7 बजे तक।
26 अगस्त बुधवार, रात्रि 10 बजे से 27 अगस्त 2026, गुरुवार, प्रात: 8 बजे तक।
उक्त अवधि के दौरान समपार फाटक क्रमांक डीडी-50 से सड़क वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा। रेल प्रशासन द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि उक्त अवधि में इस समपार फाटक से आवागमन न करें तथा आवागमन के लिए पारास अंडरब्रिज एवं बाईपास मार्ग का उपयोग करें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web